Top News
Next Story
Newszop

Weight Loss : इस डाइट प्लान से घटाएं वजन

Send Push

Weight Loss:  हेल्थ एक्सपर्ट्स और डाइटिशियंस ने इन दोनों का इलाज खाने के माध्यम से खोज निकाला है। इनके अनुसार, हम अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को रोजाना खाना शुरू कर देंगे तो ये समस्याएं दूर हो जाएंगी। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो 7 सुपरफूड्स और कैसे करें इनका सेवन।

Weight Loss:  एवोकाडो

एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। एवोकाडो खाने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। एवोकाडो को ब्रेकफास्ट में खाने से भूख कंट्रोल की जा सकती है। आप एवोकाडो को नट्स के साथ ब्रेड पर स्प्रेड करके खा सकते हैं।

Weight Loss:  ब्लूबेरी

ब्लूबेरी को कई हेल्थ एक्सपर्ट्स बेस्ट फूड मान चुके हैं। एक डाइटिशियन के अनुसार, रोज ब्लूबेरी खाने से उनके शरीर में सूजन की समस्या कम हुई है। ब्लूबेरी में फाइबर की मात्रा ज्यादा और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। यह पाचन शक्ति को भी मजबूत करती है। ब्लूबेरी को आप दलिया, ओट्स या दही में मिलाकर खा सकते हैं।

Weight Loss:  दालें

दालें एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। दालें जैसे छोले, ब्लैक बीन्स आदि चीजें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। दालों के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। दाल शरीर में प्रोटीन की मात्रा को भी बढ़ाती है। फलियां वजन नियंत्रण के लिए खाना फायदेमंद होती हैं। दाल को आप आराम से लंच में खा सकते हैं।

Weight Loss:  गेहूं का चोकर

गेहूं का चोकर, आटे को छानकर निकलने वाला वो हिस्सा है, जिसे हम फेंक देते हैं। मगर यह पोषण का भंडार होता है। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है। इसे आप स्मूदी या दही के साथ मिला कर खा सकते हैं।

Weight Loss:  पालक

कई रिसर्च और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने पालक को सूजन रोधी फूड बताया है। पालक या अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। पालक लो कैलोरी फूड आइटम है, जो वजन घटाता है। पालक खाने का सही तरीका है, इसका सूप बनाकर पीना।

Weight Loss:  लहसुन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लहसुन में ऐसी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो आपके शरीर में मौजूद कैलोरी और फैट को बर्न कर सकती हैं। लहसुन वजन घटाने वाले सुपरफूड्स में शामिल है। लहसुन में सल्फर होता है, जो पके भोजन से भी फैट कम कर सकता है। लहसुन को आप रोज सुबह खाली पेट 1 चम्मच शहद के साथ खा सकते हैं।

Weight Loss:  ब्रोकली

ब्रोकली भी फाइबर का सोर्स है। ब्रोकली लम्बे समय तक पेट को भरा रखती है, जिससे भूख नहीं लगेगी और वजन नहीं बढ़ेगा। ब्रोकली खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी संतुलित रहेगा। ब्रोकली प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स होती है, जो शरीर में पूरा दिन एनर्जी बनाए रखने का काम करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्रोकली सूजन कम करने में भी मदद करती है। हेल्दी तरीके से ब्रोकली खानी है तो इसे बिना तेल के रोस्ट करके खाया जा सकता है या फिर सूप में मिलाकर लिया जा सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now